Wednesday, October 7, 2026
Homeउत्तराखंडबारात की कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक घायल

बारात की कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक घायल

कैंची धाम। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बारात की कार कैंची धाम के समीप रतिघाट में  लगभग 60 गहरी खाई में गिर गई।  कार में चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान संचालित किया।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा एक घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया जबकि तीन मृतकों के शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल
1.मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा

मृतक
1. संजय बिष्ट, निवासी अल्मोड़ा
2. सुरेंद्र भंडारी, निवासी अल्मोड़ा
3. पुष्कर भैसोड़ा, निवासी अल्मोड़ा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments