Saturday, October 10, 2026
Homeउत्तराखंडडॉ भट्ट बने भरसार वानिकी एवं औद्यानिकी विवि के नए कुलपति

डॉ भट्ट बने भरसार वानिकी एवं औद्यानिकी विवि के नए कुलपति

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार (पौड़ी गढ़वाल) के कुलपति पद पर डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

लोकभवन के आदेश के अनुसार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

डॉ. भट्ट की नियुक्ति को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments