Friday, October 2, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून पहुंचते ही सवालों से भागे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, 41 दिन...

देहरादून पहुंचते ही सवालों से भागे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, 41 दिन बाद पुलिस के सामने हुए पेश

देहरादून में गाली देने के 41 दिन बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने उत्तराखंड पुलिस के सवालों का शुक्रवार को जवाब दिया है। वे हरिद्वार की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के साथ देहरादून एसएसपी ऑफिस पहुंचे।

इस दौरान जब मीडिया ने उनसे माफी और गाली पर सवाल किया तो वे तेजी से कार की तरफ भागे और दरवाजा बंद कर काले शीशे वाली कार से वहां से रवाना हो गए। वहीं, विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने समन जारी किया था, जिसका जवाब देने के लिए मासूम शर्मा देहरादून पहुंचे।

जब उनसे पूछा गया कि मासूम शर्मा पहले बुलाने पर क्यों नहीं आए, तो विधायक ने सफाई देते हुए कहा, “पहली बार जब बुलाया गया था, तब उनकी फिल्म आ रही थी। फिल्म के प्रीमियर और प्रचार-प्रसार के लिए उनकी डेट्स पहले से तय थीं, इसलिए वह नहीं आ पाए थे। दूसरी बार बुलाया गया तो वह तत्काल आकर अपने बयान दर्ज करा रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments