द पेस्टल वीड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

0
9

देहरादून। द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025–26) में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में मेहक गुप्ता ने 98% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त सुकृति ने 96.5%, रिद्धि सिंह ने 94.2%, अफीफा अंसारी ने 93%, रैना सिंह ने 93.8%, अवन्तिका जैन ने 91% तथा देव पुंडीर ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

Previous articleकसिगा स्कूल में कक्षा 10 का परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया मान
Next articleसीबीएससी बोर्ड परीक्षा में ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here