द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस को यह बताते हुए अत्यंत ही हर्ष हो रहा है कि सी. बी. एस. ई .बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस के विद्यार्थियों ने एक नया इतिहास रचा है। अपने परिश्रम,लगन तथा एकाग्रता से विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार परीक्षा परिणाम दिया है।
विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने फिर इस बात को सही साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ निश्चय और सही मार्गदर्शन हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।
होनहार छात्र अरव जोशी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।
परिणीति कपूर और आदित्य रावत 95.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे।
अल्मिता सहगल ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया और चौथे स्थान पर 94.2 प्रतिशत अंक लेकर अर्पिता धीमान और खुशी ने अपनी योग्यता और प्रतिभा का परिचय दिया। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में उपलब्धियों की कमी नहीं रही। मधुरविहारी भारद्वाज ने 93.6, अनुश्री कोठारी ने 93.4 ,आरुष रावत ने 92.2 ,अब्दुल्ला शमशाद ने 92 ,अगाथा थोरिया ने 91.8, यथार्थ श्रीवास्तव ने 91.8, कार्तिक प सिंह ने 91.2 , शिवांश निखिल ने 91, और सायना रावत ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या दीपाली सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनके अथक मेहनत और प्रयास से प्राप्त इस सफलता के लिए बधाई दी तथा अभिभावकों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की । उन्होंने समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अपनी निस्वार्थ निष्ठा भावना से विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों का एकजुट होकर कार्य करना अति आवश्यक है। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अवधेश चौधरी संचालक श्री सिद्धार्थ चौधरी व चंद्रिका चौधरी ने भी सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे ताकि सफलता का यह सफर निरंतर सुगम बने और विद्यालय निरंतर सफलता के नये सोपान चढ़ता रहे। 100% परीक्षा परिणाम के लिए उन्होंने समस्त शिक्षक वृंद की सराहना की।






