ओम शांति मंत्र की पोषक रही दादी जानकी को दी श्रद्धांजलि!

    0
    4
    oplus_0

    रुड़की- ब्रह्माकुमारीज रुड़की सेवा केंद्र द्वारा ब्रह्माकुमारीज चीफ रही राजयोगिनी दादी जानकी के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।केंद्र संचालिका बीके गीता दीदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बीके दीपिका ने दादी जानकी के सद्गुणों को याद करते हुए उन्हें मनसा,वाचा,कर्मणा से परिपूर्ण बताया।वही बीके सपना ने दादी जानकी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित एक कविता सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया। जबकि अध्यक्षीय उदबोधन में बीके गीता दीदी ने दादी जानकी द्वारा की गई देश विदेश की रूहानी सेवाओं का उल्लेख कर उन्हें परमात्मा शिव की लाडली बेटी बताया। दादी जानकी कहा करती थी, मैं कौन, मेरा कौन, जिसका अर्थ भी वे बताती थी कि मैं एक आत्मा हूं और मेरा एक मात्र परमात्मा है। दादी जानकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिये गए 16 संकल्पों को आत्मसात करने का भी सभी भाई बहनों ने निश्चय किया। कार्यक्रम में बीके पारुल, श्रीगोपाल नारसन, रामकुमार, शिवकुमार, लक्ष्मण सिंह, कल्याण सिंह, पूनम शर्मा, रेखा, अमरेश, अंकित राठौड़, विनय गुप्ता, अनिल कुमार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

    Previous article युद्ध के माहौल में महावीर के दर्शन की  उपादेयता  
    Next article“भारत: विश्व गुरु की राह पर—दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here