आर.बी.बी. सुब्हारती विश्वविद्यालय, देहरादून के पूर्व कुलपति एवं प्रति कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन को भारत सरकार के National Dental Commission (National Dental Commission) के असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड में पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। डॉ. हिमांशु ऐरण 1 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। अपनी नियुक्ति पर डॉ. ऐरन ने ईश्वर की कृपा और माता-पिता के आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सुब्हारती विश्वविद्यालय, देहरादून में कुलपति एवं प्रति कुलपति के रूप में कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और समर्थन ने उनके 18 माह के कार्यकाल को अत्यंत यादगार बनाया। उन्होंने सभी सहयोगियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग और समर्पण उन्हें निरंतर बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने “राष्ट्र प्रथम—सदैव प्रथम” के संकल्प को दोहराते हुए देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. ऐरन की इस उपलब्धि पर देहरादून के दंत चिकित्सकों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से राष्ट्रीय स्तर पर दंत शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।






