‘धुरंधर: द रिवेंज’ में यामी गौतम के किरदार से उठा पर्दा क्या रणवीर सिंह पर भारी पड़ेंगी हसीना?

0
4

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद फैंस इसके सेकंड पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज हो रही स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ के 18 मार्च वाले ‘पेड प्रीव्यू’ के बाद अब मूवी की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जहां एक तरफ रणवीर सिंह का ‘जसकीरत सिंह रंगी’ से ‘हमजा अली मजारी’ बनने तक का सफर दिखाया जाएगा, तो वहीं सेकंड पार्ट में यामी गौतम की भी धमाकेदार एंट्री हो रही है। काफी समय से फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा था कि ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का किरदार क्या होगा?

19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘धुरंधरः द रिवेंज’
‘धुरंधर’ के बाद तुरंत ‘धुरंधरः द रिवेंज’ को रिलीज करने को मेकर्स की रणनीति काफी असरदार साबित हुई है। फैंस को लंबा इंतजार न करवाते हुए सिर्फ 2 महीने के भीतर ही इसके दूसरे पार्ट को रिलीज करने के निर्णय से फिल्म का बज लगातार बना रहा। इसी का नतीजा है कि वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में मूवी ने 60 करोड़ रुपये के आसपास की शानदार कमाई कर ली है। ‘धुरंधर 2’ अगले हफ्ते गुरुवार, 19 मार्च को ईद के खास अवसर पर रिलीज हो रही है। आदित्य घर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह और यामी गौतम के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज सितारे मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
सितारे मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘धुरंधर 2’ में ऐसा होगा यामी गौतम का किरदार?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि यामी गौतम ‘धुरंधरः द रिवेंज’ में बहुत ही इंटेंस किरदार अदा करने वाली हैं। वह फिल्म में एक एजेंट बनकर ‘हॉस्पिटल के एक सीक्वेंस’ में जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से उनके किरदार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फैंस इस गुत्थी को सुलझाने को कोशिश कर रहे हैं कि अगर रणवीर सिंह का किरदार ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ वाले ‘जसकोरत सिंह रंगी’ का है, तो क्या ग्रामी गौतम भी फिल्म में अपनी रॉ एजेंट ‘पल्लवी शर्मा’ का किरदार ही दोहराएंगी या फिर वे किसी नए अवतार में दिखेंगी? अगर वह अपने पुराने एजेंट वाले किरदार को ही आगे बढ़ाती हैं, तो एक्शन सीक्वेंस में वे रणवीर सिंह को कड़ी टक्कर देती नजर आ सकती हैं।
राम गोपाल वर्मा ने की आदित्य धर की तारीफ
रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में आरजीवी ने आदित्य की शिल्प कौशल और फिल्म टेक्निक्स पर उनकी पकड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके काम ने पर्दे पर कहानियों को बताने के तरीके को मौलिक रूप से बदल दिया है।
यामी गौतम की हक मूवी की तारीफ की निर्देशक ने यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ के बारे में भी बात की। ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी जिसमें यामी के साथ इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे। सुपन वर्मा इसके निर्देशक है। यह फिल्म मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, जिसमें मुस्लिम परिवारों में वैवाहिक अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई थी। राम गोपाल ने कहा कि आदित्य धर और यामी गौतम को बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री उनके लड़‌खड़ाने और गिरने का इंतजार कर रही है।

राम गोपाल वर्मा ने कहा- ‘आपको समझना होगा कि आदित्य धर ने मूवी बिजनेस के लिए क्या किया है। उन्होंने ऑनलाइन स्टोरीटेलिंग का पूरा व्याकरण ही बदलकर रख दिया है। हमारी फिल्में अब वैसी नहीं रहेंगी और ये मैं सिर्फ हिंदी की नहीं सभी भाषाओं की बात कर रहा हूं। इसका मतलब है भारी बजटीय देनदारी। इसलिए, जाहिर है. वे उनसे नफरत करते हैं। उन्होंने सभी को अपने कॉम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया है और इसमें बहुत पैसा खर्च होता है।’

Previous articleआयुर्वेदिक चिकित्सा से समाज को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे है वैद्य हर्ष सहगल
Next articleकरोड़ों खर्च, फिर भी क्यों प्रदूषित हो रहा है जल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here