मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी स्कीम पर समीक्षा बैठक

0
6

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने आदि कैलाश, नाभिडांग और और जॉलीकाँग को हवाई सेवा से जोड़े जाने के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा से पूर्णागिरी के लिए भी हवाई सेवा शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हवाई सम्पर्क बढ़ाए जाने की सम्भावनाएं तलाशे जाने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन सर्किट के विकास के ध्यान में रखते हुए हैलीपैड और हैलीपोर्ट सुविधाओं को बढ़ाए जाने पर जोर दिया। सचिव श्री सचिन कुर्वे ने कहा कि प्रदेश में हेलीपैड और हेलीपोर्ट विकसित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नैनी सैनी एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हैंड ओवर किया जाएगा।

इस अवसर पर पर सचिव श्री सचिन कुर्वे एवं अपर सचिव श्री आशीष चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ
Next articleजिला से केंद्र पोषित योजनाओं तक, सीडीओ ने की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here