सुरेंद्र सैनी की पुस्तक’पत्ता पत्ता मौसम का हुआ विमोचन! – गजलकार कृष्ण सुकुमार को मिला नवसृजन साहित्य सम्मान

    0
    8

     रुड़की- नवसृजन साहित्यिक संस्था के आठवें स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम  सुबोध पुंडीर ‘सरित्’ की अध्यक्षता व पंकज त्यागी के संचालन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा के पूर्व निदेशक डॉ आनंद भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि गण के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार तथा ग़ज़ल कार  कृष्ण सुकुमार, संस्था की अध्यक्ष डॉ शालिनी जोशी पंत, डॉ अनिल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोपाल नारसन जी तथा संस्था के समन्वयक सुरेंद्र कुमार सैनी मंच पर विराजित रहे। अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया गया। अतिथियों द्वारा माॅं सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलन कर माॅं शारदे को पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजकुमार उपाध्याय द्वारा सरस्वती वंदना उपरांत संस्था कोषाध्यक्ष पंकज त्यागी ‘असीम’ ने संस्था के साहित्यिक व सामाजिक कार्यों का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया। नवसृजन साहित्यिक संस्था द्वारा इस वर्ष का ‘सृजन शिल्पी’ सम्मान ग़ज़लकार कृष्ण सुकुमार को प्रदान किया गया। इससे पूर्व  पंकज गर्ग ने उनके साहित्यिक योगदान की चर्चा की। संस्था समन्वयक  वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र कुमार सैनी के मुक्तक संग्रह ‘पत्ता- पत्ता मौसम’ का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। मुक्तक संग्रह ‘पत्ता -पत्ता मौसम’ के बारे में डॉ अनिल शर्मा ने कहा कि यह मुक्तक संग्रह समाज के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक है। डॉ अनिल शर्मा ने बताया कि कवि सुरेंद्र कुमार सैनी ने इस पुस्तक में भिन्न-भिन्न विषयों पर 400 मुक्तक लिखे हैं। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट ने अनेक मुक्तकों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी मुक्तक समाज के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक हैं। मुख्य अतिथि डॉ आनंद भारद्वाज ने साहित्यकार कृष्ण सुकुमार को उनके सम्मान व मुक्तक संग्रह के प्रकाशन के लिए कवि सुरेंद्र कुमार सैनी को शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ साहित्यकार सुबोध पुंडीर सरित् ने कहा कि संग्रह में ऐसे अनेक मुक्तक हैं जो भविष्य में साहित्य जगत में अपना उच्च स्थान प्राप्त करेंगे।उन्होंने उनका एक मुक्तक ‘ जिंदगी भर ऐंठ में उछला जो पुतला खाक का/जल चिता में रह गया वो एक तसला राख का ‘सुनाकर भावविभोर किया। कृष्ण सुकुमार व डॉ शालिनी जोशी पंत ने शिल्प की दृष्टि से पुस्तक को उत्कृष्ट एवं उपयोगी बताया। इस अवसर पर हुए कवि सम्मेलन में पंकज गर्ग, श्रीमती अलका घनशाला, डॉ अर्चना त्यागी व अनुपमा शर्मा रचनाओ को समर्थन मिला। डॉ आनंद भारद्वाज, कृष्ण सुकुमार, श्री गोपाल नारसन एवं डॉक्टर शालिनी जोशी पंत की रचनाओं ने भी भरपूर वाही-वाही लूटी। मोहित सैनी, सौ सिंह सैनी, गोपाल शर्मा, अनिल अमरोही, नवीन शरण निश्चल,नरेश राजवंशी आदि ने भी अपना कविता पाठ किया सुरेंद्र सैनी ने वसंत ऋतु पर अपनी एक ग़ज़ल भी प्रस्तुत की।कार्यक्रम में रणवीर सिंह रावत, डॉ संजीव कुमार सैनी,शशांक सैनी, मोहित सैनी, यादवेंद्र शरण, राजीव सैनी, श्रीमती मिथिलेश, निमिता शर्मा, रजनीश त्यागी, राजीव शर्मा,शाहिदा शेख, प्रदीप सैनी एडवोकेट, दीपिका सैनी, श्रीमती पूजा, यशपाल सिंह, उदयवीर सिंह, देवांश सैनी, प्रियंका सैनी ओम प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

    रुड़की सेवा केंद्र पर फैहराया गया ब्रह्माकुमारीज़ का शिव ध्वज!

    रुड़की-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दक्षिण सिविल लाइंस के नवनिर्मित रुड़की सेवा केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज से शिव जयंती महोत्सव नवदशकोत्सव के रूप में मनाया गया। ब्रह्माकुमारीज़ देहरादून की सबजोन इंचार्ज राजयोगिनी मंजू दीदी की अध्यक्षता व बीके दीपिका के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबू राम डिग्री कॉलेज के निदेशक जलज गौड़ ने कहा कि वे ब्रह्माकुमारीज़ के प्रेरक वीडियो देखते है,जो मन को असीम शांति का अनुभव कराने के साथ ही विकारों से मुक्ति की राह भी बताते है। उन्होंने परमात्मा को परमशक्ति के रूप में परिभाषित किया।विशिष्ट अतिथि पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने कहा कि  ईश्वरीय ज्ञान प्राप्ति के लिए शिव साधना अर्थात राजयोग का अभ्यास जरूरी है। रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी ने सभी का स्वागत किया और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके व शिव ध्वज फैहराकर विकार त्यागने व पवित्रता धारण करने का संकल्प लिया। हरिद्वार से आई राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने आध्यात्मिक रूप से शिव जयंती का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिव रात्रि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का एक ऐसा अवसर है जिसमे हम परमात्मा शिव को याद करके अवगुणों को त्यागकर सद्गुणी बन सकते है। उन्होंने राजयोग का अभ्यास भी कराया। ब्रह्माकुमारीज से जुड़े भाई बहनों के स्वेत वस्त्रों, आध्यात्मिक संदेशों व शिव ध्वज की पताकाओं से आकर्षण का केंद्र बने नए भवन के इस भव्य कार्यक्रम में एक नन्ही बालिका ने शिव गायन नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर बीके सुशील भाई, श्रीगोपाल नारसन, हसीन, अनिल भाई, सुषमा विश्वास, अमरेश, रेखा, बृजपाल, यशपाल, सुमन, प्रियंका, डॉ सपरा, भोपाल भाई आदि शामिल रहे।

    Previous articleपरीक्षा पर चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा चुनौति नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव है: मुख्यमंत्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here