संस्कृत शिक्षा सचिव का औचक निरीक्षण

0
15

मसूरी, संस्कृत शिक्षा सचिव श्री दीपक कुमार गैरोला जी द्वारा जनपद देहरादून के मसूरी स्थित श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें विद्यालय में उपस्थित होकर उन्होंने विद्यालय के समस्त महत्वपूर्ण अभिलेखों, अध्यापक/छात्र उपस्थिति पंजिका,अतिथि लेख पंजिका,विद्यालय कार्यक्रमों की छाया चित्र पंजिका,आदि का निरीक्षण किया,तदनंतर छात्रों को अध्य्यन के प्रति रुच्योत्पादन, मार्गोन्नति,आदि पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी अन्य संस्कृत विद्यालयों की भांति श्रीमद्भगवत गीता के अष्टादश अध्यायों को भावार्थ और सार के साथ पठन-पाठन करने के अतिरिक्त नगर पालिका क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में नियमित तौर पर संस्कृत संभाषण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये।

प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि हर वर्ष छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाता है. पिछले वर्षों में मथुरा-वृंदावन एवं इस वर्ष ऋषिकेश ले जाया जा रहा है. सचिव ने निर्देश दिये कि छात्रों का अन्य संस्कृत विद्यालयों के छात्रों से भी संवाद करवायें जिससे कि संस्कृत संभाषण एवं गीता-संबाद इत्यादि पर विचारों का आदान प्रदान हो सके।

उन्होंने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन से अनुरोध किया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अंतर्गत उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद से पूर्व एवं उत्तर मध्यमा में विज्ञान-गणित विषयों की मान्यता लेते हुए सुयोग्य अध्यापकों की व्यवस्था करें जिससे आने वाले वर्षों में विद्यालय के छात्र JEE मेन्स एवं NEET की भी परीक्षाएं दे पायें।

सचिव ने छात्रों को संस्कृत के साथ-साथ एक विदेशी भाषा सीखने की सलाह के साथ-साथ वैकल्पिक विषय के रूप में मानसिक दक्षता बढ़ाने हेतु भारतीय गणित सीखने की भी सलाह दी।

उसके उपरांत सचिव ने स्टेशनरी इत्यादि की सहायता देने वाली कृपालु महाराजा जी की संस्था राधा कुंज का भ्रमण कर इस नेक काम हेतु संस्था के पदाधिकारियों का धन्यबाद प्रेषित किया।

Previous articleजानिए लोटा और गिलास के पानी में अंतर
Next article28 Dec 2025- 03 Jan 2026 Divya Himgiri Magzine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here