उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम क्रियानवायन विभाग उत्तराखंड शासन द्वारा, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में “मेरी योजना” पुस्तकों एवं राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में सेमिनार का आयोजन किया, जिसमे मुख्य अतिथि माननीय विधायक धर्मपुर रहे तथा अन्य महानुभाव कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, माननीय अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, विभिन्न आयोगों /समितियों के माननीय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, सचिव कार्यक्रम क्रियानवायन विभाग तथा विश्वविद्यालय के स्नातक स्तरीय छात्र/छात्राए और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की सम्पूर्ण टीम उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में मुख्यत स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों के लिए रोजगार, स्वरोजगार, छात्रवृत्ति, कौशल विकास से संबंधित जो योजनाएं राज्य सरकार और भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही है उनके बारे में जानकारी दी गई, जिसमे माननीय विधायक महोदय द्वारा “मेरी योजना” पुस्तकों की प्रशंसा करते हुए, समस्त माननीय विधायकों, समस्त पंचायत प्रतिनिधियों, समस्त ग्रासरूट लेवल के अधिकारियों/कार्मिको के लिए भी इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने हेतु कहा। ताकि राज्य के वंचित पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुँच सके और पात्र लाभार्थी योजनाओं सेवाओ का लाभ प्राप्त कर सकें।







